Tuesday, October 20th, 2026

न्यूरेका लिमिटेड का आईपीओ 15 फरवरी को खुलेगा

मुंबई
Nureca Limited IPO Price & Date: पिछले साल बहुत से आईपीओ लॉन्च हुए थे और साल भी शुरुआत से ही लगातार आईपीओ आ रहे हैं। इसी क्रम में न्यूरेका लिमिटेड का आईपीओ भी बाजार में आने वाला है, जिसके जरिए कंपनी करीब 100 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। यह आईपीओ 15 फरवरी को खुलेगा और 17 फरवरी को बंद होगा। यानी इन 3 दिनों के अंदर ही आपको इसमें निवेश करना होगा, वरना आप इस आईपीओ के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

कितने रुपये का है कंपनी का आईपीओ
न्यूरेका लिमिटेड ने अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 396-400 रुपये (nureca ipo price band) सेट किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 35 शेयरों (nureca ipo lot size) का है। आपको न्यूरेका लिमिटेड के आईपीओ का आवेदन करने के लिए कम से कम एक लॉट यानी 35 शेयर लेने होंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो आपको कम से कम 13,860 - 14000 रुपये का निवेश करना होगा।

क्या करती है कंपनी और कैसी ही इसकी बैलेंस शीट?
इस कंपनी के प्रमोटर हैं सौरभ गोयल, जो एक हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। कंपनी को पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाइड, जिसमें क्रॉनिक डिसीज प्रोडक्ट्स, आर्थोपेडिक्स प्रोडक्ट, मदर एंड चाइल्ड प्रोडक्ट, न्यूट्रिशंस सप्लीमेंट और लाइफ स्टाइल प्रोडकट शामिल हैं। 30 सितंबर 2020 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36.18 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल रेवेन्यू 122.97 करोड़ रुपये और कुल असेट्स 102.48 करोड़ रुपये के थे।

 

#आईपीओ

Source : Agency

पाठको की राय